इतिहास के अनुसार ग्यारहवी सदी में उत्तर भारत का लगभग पूरा क्षेत्र श्रावस्ती सम्राट सुहेलदेव राजभर के राज्य में था परन्तु बारहवी सदी आते आते मुसलमानों के आतंक से भरो की राज्य व्यवस्था काफी प्रभावित हुई । यहाँ तक कि हरदोई के भर राजा हरदेव को सवर्णों की मदद से मुसलमानों ने पराजित किया तथा जबरन भरो को मुसलमान बनाने का अभियान छेड़ दियाI I उन्हें जबरन धर्म परिवर्तनके लिए बाध्य किया गया I इसका बिरोध करने पर भरो और अन्य हिन्दू जातियों का खुलेयाम कत्ले आम किया गया और भरो को राजनैतिक, आर्थिक तथा धार्मिक यातनाओ का सामना करना पड़ा I मुसलमानों का यह धार्मिक दमन तेरहवी सदी तक चलता रहा I आत्म-रक्षा के लिये भर जाति का पलायन होने लगा था I उनकी राजसत्ता कमजोर होने लगी I
चौदहवीं सदी के अंतिम वर्षों में भार-शिव एक बार फिर संगठित हुए और उन्होंने अपनी शक्ति बढ़ायी I पंद्रहवी सदी आते-आते भर राजा डलदेव ने मुसलमानों के शर्की राजवंश विशेषकर जौनपुर के शासक इब्राहीमशाह शर्की (शा.का.1402-1445) के धार्मिक अत्याचारों के विरुद्ध रायबरेली के प्रख्यात प्राप्त कर जनपद में अपनी राजसत्ता हासिल कर ली I राजा डालदेव उस समय सभी भारशिव राजाओ के नेता बन चुके थे I I इन्होने डलमऊ को अपनी राजधानी बनाया और वही किला बनाकर रहने लगे I इनके छोटे भाई बालदेव रायबरेली के राजा बने तब रायबरेली का नाम भार-शिव राजाओ के आधार भरौली था
जो बाद में काल के प्रभाव से धीरे-धीरे रायबरेली हुआ I समय बीतने के साथ साथ भरो ने महाराजा डालदेव के नेतृत्व में एक होकर मुसलमानों से लोहा लेने हेतु मंसूबे बाँधने लगे I
संयोग से एक दिन राजा दलदेव जंगल में शिकार खेलने गये थे I उस जंगल से होकर इब्राहीम शाह शर्की के एक मुलाजिम सैयद बाबा हाजी की पुत्री सलमा पालकी में बैठ कर कही जा रही थी I कही-कही यह भी उल्लेख मिलता है कि गंगा विहार के दौरान वह नाव में भटकती हुयी डलमऊ के किले तक आ गई थी I कथा जो भी हो पर उसका सामना डालदेव से अवश्य हुआ I संयोग से वह सुन्दर और जवान थी I उसेदेखकर डालदेव को वे सारे अत्याचार याद आ गए जो मुसलमानों ने हिन्दू औरतो के साथ किये थे i यह भी विश्वास किया जाता है कि डालदेव उसके सौन्दर्य पर मुग्ध हो गए थे i सच्चाई जो भी हो, पर इसमें संदेह नहीं कि डालदेव के हुक्म पर सलमा डलमऊ के किले में लाई गयी I डालदेव सलमा से विवाह भी करना चाहता था i उसने इस आशय का सन्देश भी भेजा पर मुसलमानों के लिय यह उनके आंकी बात थी I सैयद बाबा हाजी अपनी फ़रियाद लेकर इब्राहीम शाह शर्की के पास गए और यह मामला मुसलमान वर्सेस हिन्दू हो गया I रायबरेली गजेटियर (अमर सिंह बघेल, आई ए एस ) में इस घटना का उल्लेख निम्न प्रकार हुआ है –

Comments
Post a Comment